स्पेशल एडिशन: iQOO 3 5G ट्रांसफॉर्मर्स लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानें इसकी खूबियां


डिजिटल डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo (विवो) की सब-ब्रांड iQOO (आईक्यूओओ) ने iQoo 3 5G (आईक्यूओओ 3 5जी) का ट्रांसफॉर्मर्स लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी इस फोन के टीजर लगातार जारी कर रही थी। स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले इस फोन में काफी सारे बदलाव किए गए हैं। इनमें कैमरा भी शामिल है। फिलहाल इस एडिशन को चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है। अन्य देशों में इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

iQOO 3 5G ट्रांसफॉर्मर्स लिमिटेड एडिशन में ऑरेंज कलर पावर बटन दिया गया है। वहीं इसके रियर पर ट्रांसफॉर्मर्स का लोगो और कंपनी की ब्रैंडिंग गोल्ड कलर में है।  रियर पर ग्लास के नीचे एक कार्बन फाइबर टेक्स्चर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

कीमत
iQOO 3 5G ट्रांसफॉर्मर्स लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन की कीमत 3,498 चीनी युआन (करीब 37,140 रुपए) रखी गई है। इस फोन में 12GB रैम व 128GB स्टोरेज दी गई है। 

स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले

iQOO 3 5G ट्रांसफॉर्मर्स लिमिटेड एडिशन में 6.44 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो ​कि 1080x2400 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। 

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें अपर्चर f/1.7 के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, दूसरा अपर्चर f/2.46 के साथ 13 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंस, तीसरा अपर्चर f/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.45 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

प्लेटफार्म/ प्रोसेसर

यह लिमिटेड एडिशन फोन ऐंड्रॉयड 10 पर काम करता है जिसके ऊपर आईक्यू यूआई मिलती है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है।  

बैटरी
पावर के लिए इस फोन में 4440mAh बैटरी दी गई है, जो कि 55 वाट सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। 

Comments

Popular Posts

Faisu shares latest stylish picture, goes shopping in a mask

Avneet Kaur Vs Jannat Zubair: Next Video Feature With Riyaz Aly?

LG VELVET 4G specs, live images surface — Snapdragon 845, 6GB RAM, Android 10