टेक / शाओमी ने लॉन्च किया 549 रुपए कीमत का एमआई इलेक्ट्रिक टूथब्रश T100, सिंगल चार्ज में 30 दिन तक चलेगा



  • •इसकी शिपिंग 15 जुलाई से शुरू होगी, यह सिंगल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है
  • •शाओमी इससे पहले 1299 रु. कीमत का इलेक्ट्रिक टूथब्रश T300 लॉन्च कर चुकी है
  • नई दिल्ली. शाओमी ने भारत में अपने एमआई इलेक्ट्रिक टूथब्रश T100 को लॉन्च कर दिया है। यह देश में शाओमी का दूसरा इलेक्ट्रिक टूथब्रश है। इससे पहले कंपनी 1299 रुपए कीमत का इलेक्ट्रिक टूथब्रश T300 लॉन्च कर चुकी है। T100 मॉडल पिछले मॉडल की तुलना में काफी किफायती है। इसकी कीमत 549 रुपए रखी है। यह शाओमी के क्राउडफंडिंग प्लेटफार्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी शिपिंग 15 जुलाई से शुरू होगी। इसमें सिंगल कलर ऑप्शन मिलेगा।

    ओलर बी और कोलगेट के इलेक्ट्रिक ब्रश से मुकाबला होगा
    भारतीय बाजार में दो लोकप्रिय ब्रांड ओरल बी और कोलगेट के इलेक्ट्रिक ब्रश मौजूद हैं जिनकी कीमत लगभग एमआई इलेक्ट्रिक टूथब्रश T100 जितनी ही है। ओरल बी क्रॉसएशन बैटरी टूथब्रश की कीमत 359 रुपए है और इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से आसानी से खरीदा जा सकता है। वहीं, कोलगेट 360 चारकोल बैटरी ऑपरेटेड टूथब्रश की कीमत 599 रुपए है।

    एमआई इलेक्ट्रिक टूथब्रश T100 के फीचर्स

    • एमआई इलेक्ट्रिक  टूथब्रश T100 की बड़ी खासियत यह है कि इसमें 30 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। जैसा कि शाओमी ने नोट किया था, इसे दंत चिकित्सकों की मदद से तैयार किया गया था। इलेक्ट्रिक टूथब्रश अल्ट्रा-सॉफ्ट ब्रिसल्स और लो-नॉइस डिजाइन (60bB पर लो-नॉइस ऑपरेशन) का दावा करता है। नियमित नायलॉन ब्रश की तुलना में इसके ब्रिसल्स 93 प्रतिशत पतले हैं।
    • इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। इसमें एलईडी इंडिकेटर है, जो यूजर बैटरी की स्थिति के साथ साथ चार्जिंग स्थिति के बारे में सूचित करता है। इसे स्लीक डिजाइन दिया गया है और और यह सिर्फ 46 ग्राम वजनी है। यह IPX7 रेटिंग दी गई है, जिसका अर्थ है कि यह पानी के छींटे झेल सकता है।
    • इस नए T100 मॉडल में दो अलग-अलग सफाई मोड - स्टैंडर्ड मोड और एक जेंटल मोड हैं। इसके अलावा इसमें ड्यूल-प्रो ब्रश मोड और इक्वीक्लीन ऑटो टाइमर मोड है। शाओमी का दावा है कि ये दांतों को अधिक कुशलता से ब्रश करने में ये मदद करते हैं। यह यूजर को हर 30 सेकंड के बाद टूथब्रश को थामने और दो मिनट के बाद बंद होने वाले टाइमर के साथ आता है जो एक क्षेत्र में सही मात्रा के समय बिताने के बारे में याद दिलाता है।

Comments

Popular Posts

Faisu shares latest stylish picture, goes shopping in a mask

Avneet Kaur Vs Jannat Zubair: Next Video Feature With Riyaz Aly?

LG VELVET 4G specs, live images surface — Snapdragon 845, 6GB RAM, Android 10