टेक / 26 जून को लॉन्च हो सकता है 60x डिजिटल ज़ूम वाला रियलमी X3 सुपरजूम फोन, पावर बटन ही फिंगरप्रिंट स्कैनर का काम करेगी



  • •इस फोन के साथ कंपनी रियलमी X3 और X3 प्रो मॉडल का भी पेश कर सकती है

  • •इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे, इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 64MP का मेन सेंसर होगा
  • नई दिल्ली. रियलमी X3 सुपरजूम स्मार्टफोन 26 जून को भारत में लॉन्च हो सकता है। इसे पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया जा चुका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इसकी लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। कुछ दिन पहले इसे भारत के BIS सर्टिफिकेशन पेज पर भी देखा जा चुका है। इस फोन के साथ चीनी कंपनी रियलमी X3 और X3 प्रो मॉडल का भी पेश कर सकती है। हालांकि, रियलमी X3 सीरीज को लेकर कंपनी ने में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

    रियलमी X3 सुपरजूम: भारत में संभावित कीमत और लॉन्च डेट

    • 91Mobiles की रिपोर्ट में बताया कि कि सूत्रों का कहना है कि रियलमी X3 सुपरजूम स्मार्टफोन 26 जून को भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के लिए तैयार है। रिपोर्ट इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि रियलमी X3 और X3 प्रो मॉडल भी सुपरज़ूम के साथ लॉन्च होंगे या नहीं। भारतीय बाजार के लिए रियलमी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर फ्रांसिस वांग ने हाल ही में कहा कि रियलमी X3 सुपरजूम जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। उनके ट्वीट ने यह भी सुझाव दिया कि इंडियन वर्जन को अलग प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि, रियलमी X3 सुपरजूम को यूरोप में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।
    • भारत में रियलमी X3 सुपरजूम की कीमत कितनी होगी फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत यूरोपीय बाजार में लॉन्च किए गए मॉडल जितनी हो सकती है। यूरोप में 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 499 यानी लगभग 43,300 रुपए है। लॉन्चिंग के समय कंपनी ने 8GB+128GB ऑप्शन भी पेश किया था लेकिन इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया।
    • फोन आर्कटिक व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्शन में आता है और संभावना है कि यही कलर ऑप्शन भारत में भी उतारा जाएंगे। रियलमी X3 और रियलमी X3 प्रो मॉडल इससे पहले कई मौकों पर लीक हुए हैं, लेकिन इन्हें अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है।

    रियलमी X3 सुपरज़ूम के बेसिक स्पेसिफिकेशन

    • प्रोसेसर के अलावा, उम्मीद की जा रही है कि रियलमी X3 सुपरज़ूम के अन्य सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही रह सकते हैं। रियलमी X3 सुपरज़ूम में 6.6-इंच का फुल-एचडी प्लस (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है और यूरोप मॉडल स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर द्वारा संचालित है। फोन 12GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
    • फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेंसर जिसमें एक पेरिस्कोप लेंस है (जो 5x ऑप्टिकल जूम या 60x डिजिटल ज़ूम और ऑप्टिकल स्टैबिलाइज़ेशन (OIS) प्रदान करता है), f/2.3 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।
    • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप में f/2.5 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। फोन एस्ट्रोफोटोग्राफी के लिए एक नया starry मोड मिलता है।
    • फोन 4200mAh की बैटरी से लैस है, जो 30W फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है। इसका फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन के साथ ही इंटीग्रेटेड है।। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ v5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी मिलता है।

Comments

Popular Posts

Faisu shares latest stylish picture, goes shopping in a mask

Avneet Kaur Vs Jannat Zubair: Next Video Feature With Riyaz Aly?

LG VELVET 4G specs, live images surface — Snapdragon 845, 6GB RAM, Android 10