Laptop: HP ने भारत में लॉन्च किए दो नए इंटेल लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स


डिजिटल डेस्क। कंप्यूटर एवं प्रिंटर हार्डवेयर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी HP (एचपी) ने भारत में अपने दो नए इंटेल लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इनमें HP 14s (एचपी 14एस) और HP Pavilion X360 14 Notebook (एचपी पवेलियन एक्स360 नोटबुक) शामिल है। यह दोनों लैपटॉप कंपनी के नए 'Always Connected' PC पोर्टफोलियो के तहत पेश किए गए हैं। दोनों लैपटॉप में 10th जेनेरेशन इंटेल मोबाइल प्रोसेसर और 4G LTE कनेक्टिविटी दी गई है। 

Also Read About Acer Nitro 5 

बात करें कीमत की तो HP 14s के इंटेल i3 कोर प्रोसेसर वाले लैपटॉप को 44,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं इंटेल कोर i5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप की कीमत 64,999 रुपए में लॉन्च किया है। जबकि HP Pavilion X360 14 Notebook (2020) को 84,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह लैपटॉप 1 जुलाई से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी द्वारा HP Notebook पर Jio नेटवर्क पर रोजाना 6 माह तक फ्री (1.5GB) डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को खरीद के शुरुआती छह महीनों के बाद jio डेटा प्लान पर 30 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा।

HP 14s (2020) स्पेसिफिकेशन
HP 14s (2020) में 14 इंच की फुल-HD IPS डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1920x1080 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसमें 250 निट्स ब्राइटनेस और 45 प्रतिशत NTST कलर गैमट ​​है। यह नोटबुक 10th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें Intel UHD ग्राफिक्स और 8GB डीडीआर4-2666 SD रैम की जुगलबंदी देखने को मिलती हैं कंपनी ने इसमें 1 TB 5400 RPM साटा एडीडी और 256 GB पीसीआईई एनवीएमई एम.2 एसएसडी स्टोरेज विकल्प भी दिए हैं।

4G कनेक्टिविटी लिए नए HP14s में एक इन-बिल्ट इंटेल एक्सएमएम 7360 4G LTE 6 मॉडम और एक डेडिकेटेड सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक एचडीएमआई 1.4 बी, दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट और एक हेडफोन/माइक्रोफोन कॉम्बो शामिल हैं। 

लैपटॉप में एचपी ट्रू विजन 720P HD वेब कैमरा मिलता है और इसमें डिजटल इंटीग्रेटेड डुअल-एरे माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके अलावा आपको एक मल्टी-फॉर्मेट एसडी कार्ड रीडर भी मिलता है। HP 14 s (2020) एक फुल साइज, आइलेंड-टाइप कीबोर्ड के साथ आता है। नोटबुक एक तीन-सैल 41Wh लिथियम-आयन बैटरी से लैस आता है। इसका वजन 1.53 किलोग्राम है।

HP Pavilion x360 14 (2020) स्पेसिफिकेशन
वहीं HP Pavilion x360 14 (2020) लैपटॉप में भी 14-इंच की फुल-HD डिस्प्ले दी गई है। जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 82.47% होगा। इसमें 10th जेनरेशन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर दिया गया है। यह इंटेल आईरिस प्लस ग्राफिक्स के साथ आता है। नोटबुक में 4G सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है और यह USB टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें हैंड्स-फ्री एक्सेस के लिए अमेजन एलेक्सा वेक ऑन वॉयस फीचर दिया गया है। इस लैपटॉप में भी डुअल स्पीकर्स मिलते हैं, जो B&O Audio और एचपी ऑडियो बूस्ट पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप एक बार चार्ज होने पर 11 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है।

Comments

Popular Posts

Faisu shares latest stylish picture, goes shopping in a mask

Avneet Kaur Vs Jannat Zubair: Next Video Feature With Riyaz Aly?

LG VELVET 4G specs, live images surface — Snapdragon 845, 6GB RAM, Android 10