बेसुध थी चिड़िया, धोनी और साक्षी ने बचाई जान, बेटी जीवा ने शेयर की कहानी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट टूर्नमेंट और सीरीज फिलहाल स्थगित होने के चलते अभी रांची में अपने फार्म हाउस में फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।​




पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान से दूर हैं और क्रिकेट टूर्नमेंट फिलहाल नहीं होने के चलते फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। उनकी बेटी जीवा ने मंगलवार को उनसे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया कि किस तरह उन्होंने एक चिड़िया की जान बचाई। जीवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।
जीवा की पोस्ट में बताया गया है कि एक चिड़िया (कॉपरस्मिथ) उनके घर में आ गई थी, जो बेसुध थी और उसे धोनी ने पानी पिलाया और केयर की।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जीवा के अकाउंट से लिखा गया, 'आज शाम को लॉन में मैंने एक चिड़िया को देखा, जो बेसुध सी पड़ी थी। मैंने मम्मी-पापा को बुलाया। पापा ने चिड़िया को अपने हाथ में लिया और पानी पिलाया, कुछ देर बाद चिड़िया ने अपनी आंखें खोलीं। हम सब बहुत खुश थे।'



Comments

Popular Posts

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की, बांद्रा में अपने घर पर लगाई फांसी

Sushant Singh Rajput Biography

Huge changes made to Los Santos Customs for combatting GTA Online griefers